राज्य

5 मई तक झारखंड में बारिश-आंधी की चेतावनी, आज 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिनके लिए यलो अलर्ट जारी

लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के आसार हैं

झारखंड में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है और यह राहत अगले 5 दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है। राज्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं) के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसकी वजह से लू जैसी स्थिति नहीं बन रही है। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज रांची समेत राज्य के 20 जिलों में आंधी, बिजली, गरज और बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिनके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 मई को भी रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के आसार हैं। इन जिलों में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि यह मौसम का बदलाव 5 मई तक जारी रहेगा, और इसके आगे भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि, मई के मध्य में तापमान में दोबारा वृद्धि हो सकती है। बारिश और बादलों की वजह से झारखंड के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में दर्ज की गई, जहां 33.8 मिमी वर्षा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!