जम्मू में ब्लैकआउट, भारत ने पाकिस्तान के हमले को किया नाकाम, 8 मिसाइलें हवा में नष्ट कीं
कई शहरों में पाकिस्तानी हमले के बीच IPL मैच रद्द, धर्मशाला स्टेडियम में ब्लैकआउट जम्मू में ब्लैकआउट हवाई हमले के बजने लगे सायरन
पाकिस्तान की हमले की कोशिश नाकाम,
पाकिस्तान से हमलों के बीच धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। जिस वक्त मैच रद्द किया गया, तब पंजाब की पारी का 11वां ओवर फेंका जा रहा था।
पाकिस्तान से हमलों के बीच धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। जिस वक्त मैच रद्द किया गया, तब पंजाब की पारी का 11वां ओवर फेंका जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम सुरक्षा वजहों से उठाया गया है। अचानक से खेल रुका और अंपायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मैदान की फ्लडलाइट्स बुझा दी गईं और दर्शकों को बाहर निकाला जाने लगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जम्मू से जैसलमेर तक कई शहरों पर हमला बोला है। हालांकि भारतीय सेना ने सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। इन हमलों के बाद बॉर्डर पर स्थित विभिन्न शहरों में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है।
11वें ओवर का मामला
पंजाब किंग्स की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब को उनके ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने जोरदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने मिचेल स्टार्क से लेकर कुलदीप यादव तक पर करारे शॉट लगाए। पंजाब का पहला विकेट 122 के स्कोर पर गिरा जब प्रियांश आर्या 74 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन ठीक इसी समय मैच रोक दिया गया। अंपायर और सभी खिलाड़ी मैदान पर एक ही जगह पर जुट गए थे। उधर कमेंटेटर्स ने फ्लडलाइट में समस्या के चलते मैच रुकने की बात कही।
आईपीएल चेयरमैन ने लगाई गुहार
हालांकि इसके तत्काल बाद ही चौथे अंपायर ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और अन्य खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने के लिए बोल दिया। वहीं, मैदान में मौजूद सभी दर्शकों और अन्य वीवीआईपीज को भी स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। स्टेडियम का एक वीडियो भी आया है, जिसमें आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल दर्शकों से मैदान से बाहर जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
श्रीनगर: पाकिस्तान के हमले के बाद जम्मू में ब्लैकआउट हो गया है. जानकारी के मुताबिक जम्मू में बिजली बंद कर दी गई है. एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए हैं. इसके अलाावा हवाई हमले के सायरन भी बजने लगे है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भी सायरन की आवाज सुनाई दे रही है.
एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली से हवा में रोककर नष्ट कर दिया. भारत की तरफ से जम्मू में कई ड्रोनों को हवा में रोक नष्ट किया गया है.
पाकिस्तान के हमले के बाद जालंधर, अमृतसर समेत पंजाब के अन्य जिलों में पूरी तरह ब्लैकआउट है. राजस्थान में भी ब्लैकआउट की खबर है.
इसके अलावा जम्मू में कई जोरदार धमाके सुने गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. यह धमाका भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के एक दिन बाद हुआ है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ. विस्फोटों के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जिसके बाद हवाई हमले के सायरन बजने लगे और बिजली गुल हो गई.हिमाचलप्रदेश धरमसाला में चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच रद्द किया गया
कुपवाड़ा के तंगधार में सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है, जिसका भारतीय सैनिक मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.
भारत ने आठ मिसाइल को मार गिराया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर भी हमला किया गया. जिसका भारत ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान की आठ मिसाइल को मार गिराया. इसके अलावा, भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी ड्रोन भी मार गिराए.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट है. जोरदार धमाके-बमबारी, गोलाबारी या मिसाइल हमले की आशंका है. चिंता न करें- माता वैष्णो देवी हमारे साथ हैं और बहादुर भारतीय सशस्त्र बल भी हमारे साथ हैं.”
ब्लैकआउट के लिए एडवाइजरी
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा ‘घोषित पावर ब्लैकआउट’ के लिए एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि ब्लैकआउट के दौरान, राजधानी शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई वैकल्पिक या बैकअप पावर सप्लाई चालू नहीं की जानी चाहिए.
ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले किए. इन ठिकानों को पुख्ता खुफिया जानकारी और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के उनके नापाक ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर सावधानीपूर्वक चुना गया था.
गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाते हुए ड्रोन से हमला किया है, भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं। पाकिस्तानी हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। जम्मू एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर में आठ मिसाइलें दागीं, सभी को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने निष्क्रिय कर दिया है।
जम्मू में स्थानीय लोगों के मुताबिक रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है। शुरू में लोगों को लगा कि मॉक ड्रिल हो रही है। लेकिन धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद ड्रोन अटैक की खबरें आ गईं। लोगों ने घरों की सारी लाइटें बुझा दीं। जिस समय हमला किया गया उस वक्त कोई खाना बना रहा था तो कोई शहर में जा रहा था। हर जगह यही चर्चा अब तो हालत बिगड़ने वाले हैं। अपने-अपने तरीके से सब घटना के बारे में एक दूसरे को बता रहे हैं। सब फोन कर एक दूसरे का हाल पूछने में लगे रहे। हर तरफ चर्चा है कि अब तो पाकिस्तान को बर्बाद करके ही लड़ाई थमनी चाहिए
जम्मू में रुक-रुककर धमाकों की आवाज सुनी गई है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट, आरएसपुरा और सांबा में ब्लैकआउट किया गया है। कई जगह सायरन भी बजे हैं। मढ़ क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई है। मढ़ मिश्रीवाला में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।


