मैया योजना से बेटियां आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, सरकार रोजगार दे: संजय गोराई
(जेलकेऍम) के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने राज्य सरकार की 'मैया योजना' को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैया योजना से बेटियों के सपने पूरे नहीं होंगे,
जेलकेऍम) के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा कि सरकार की योजनाएं अच्छी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि JPSC की कई परीक्षाओं के रिजल्ट पेंडिंग हैं और नई वैकेंसी नहीं आ रही हैं, जिससे युवा हताश हैं।
उन्होंने आगे कहा, “कई महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में युवा कैसे अपने भविष्य की योजना बनाएं? सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए और जल्द से जल्द लंबित रिजल्ट जारी करने चाहिए।”
गोराई ने सरकार से मांग की है कि वह राज्य में रोजगार सृजन पर ध्यान दे और JPSC जैसी संस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाए ताकि युवाओं को समय पर अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल योजनाओं के नाम पर वाहवाही लूटने से बेटियों के सपनों को साकार नहीं किया जा सकता



