पश्चिमी सिंहभूम

झारखंड सरकार की नीतियों पर जयराम महतो का हमला

क्षेत्र के विकास के लिए अधिकार और सम्मान जरूरी : महतो

डुमरी विधायक और जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने बंदगांव प्रखंड के कराइकेला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान क्षेत्र आंदोलनकारियों का गढ़ रहा है, यहां खनिज संपदा तो है, लेकिन लोग आज भी गरीबी और अभाव में जी रहे हैं। उन्होंने झारखंड सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, अफीम की खेती पर रोक है

लेकिन शराब की दुकानें खुलवा कर समाज को कमजोर किया जा रहा है। जयराम महतो ने चक्रधरपुर को जिला और कराइकेला को अलग प्रखंड बनाने की मांग विधानसभा में उठाने का ऐलान किया और कहा कि हमें भीख नहीं, अधिकार और सम्मान चाहिए, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके

डुमरी विधायक जयराम महतो ने कराइकेला में जनसभा के दौरान कहा कि झारखंड में बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने की अपील की और कहा कि अगले विधानसभा सत्र में लैंड बैंक कानून को रद्द करने की मांग करेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने जेएलकेएम की सदस्यता ली, और जयराम महतो ने कहा कि हमारी जमीन पर कोई कब्जा करेगा, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि सरकार के पास दूरगामी नीति नहीं है, जिससे जनता को उनका हक नहीं मिल रहा है

कार्यक्रम से पहले जयराम महतो ने झारखंड आंदोलनकारी मछुआ गागराई एवं वीर शहीद दुर्गाचरण महतो के स्मारक स्थल पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी एवं डॉ तुलसी महतो के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण की. सभी को जयराम महतो ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मंच संचालन आकाश महतो एवं अनिता हाइबुरु ने किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष करण महतो, पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेलगांडी, , पूर्व विधायक प्रत्यासी विनोद स्वांसी, तरुण महतो, कान्हूराम हाइबुरू, बेबी महतो, पूर्व विधायक प्रत्यासी प्रेम मार्डी केंद्रीय संंगठन मंत्री संजय गोराई उमेश महतो  का अहम योगदान रहा. इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!