लोकल न्यूज़सराईकेला खरसावा

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने मजदूरों के हक़ में उठाई आवाज़, कंपनियों को चेतावनी

JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने दो कंपनियों में मजदूरों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मामला गम्हरिया इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिंहभूम टेक्नोकास्ट प्राइवेट लिमिटेड का है। यहां 7 जून 2025 को मजदूर रोहन लोहार काम के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनके हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। इस घटना के बाद संगठन मंत्री संजय गोराई ने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने और सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।  JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।


उत्कल ऑटोमोबाइल, आदित्यपुर: मजदूर नीरज चौधरी विकलांग, उचित इलाज और वेतन की मांग
दूसरा मामला आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की उत्कल ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड का है। यहां मजदूर नीरज चौधरी एक एक्सीडेंट के बाद से विकलांग स्थिति में हैं और अब तक उनका उचित इलाज नहीं हो पाया है। संगठन ने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए नीरज चौधरी के लिए बेहतर इलाज और बकाया वेतन की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।
संगठन की चेतावनी: मजदूरों के हक़ के लिए संघर्ष जारी रहेगा
संजय गोराई ने साफ कहा कि मजदूरों की सुरक्षा और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगर कंपनियों ने पीड़ित मजदूरों को न्याय और सहायता नहीं दी तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, उमेश महतो, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, धीरेन महतो उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!