JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई का बड़ा बयान
विधायक जयराम जी की सुरक्षा के लिए खुद गाड़ी चलाने को तैयार!
सड़क दुर्घटना में विधायक जयराम जी के समर्थकों के घायल होने पर हम सब चिंतित हैं। JLKM संगठन सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।”
1. सभी कार्यकर्ता संयम और शांति बनाए रखें।
2. घायल समर्थकों के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
3. विधायक डुमरी और JLKM संगठन जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
4. अफवाहों से बचें और सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
“हमारे सुप्रीमो विधायक जयराम जी की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है। हाल की दुर्घटना के बाद मैं खुद उनकी गाड़ी ड्राइव करने को तैयार हूँ, क्योंकि मेरे पास भी वर्षों का ड्राइविंग अनुभव है। जब तक वे पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करते, मैं खुद उनकी सेवा में रहूंगा।

करायकेला से लौटते समय विधायक श्री जयराम महतो के काफिले का स्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार समर्थकों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी गई है और वे खतरे से बाहर हैं।
JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने घटना पर चिंता जताई और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा: “विधायक जी का काफिला सुरक्षित है, यह राहत की बात है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल साथी जल्द ठीक हों।”संजय गोराई ने साथ ही धन्यवाद दिया उन स्थानीय लोगों और अधिकारियों को, जिन्होंने मौके पर तुरंत मदद पहुंचाई।


