जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम
भारी बारिश की संभावना देखते हुए 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल
मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में किया चिन्हित

भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई (मंगलवार) को जिले में लगातार भारी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में चिन्हित किया है. इस बारिश से जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसके मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले में कक्षा-12 तक संचालित सभी सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक विद्यालयों को 15 जुलाई को छुट्टी घोषित करने के आदेश दिए हैं




