लोकल न्यूज़

चाईबासा में पान तांती समाज युवा संघ का गठन

युवा संघ की नई कार्यकारिणी बनी, समाज में उत्साह

पान तांती समाज युवा संघ, पश्चिमी सिंहभूम का नवनिर्मित संघ आज चाईबासा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गठित किया गया। इस बैठक में समाज के युवाओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जगदीश कुमार मल्लिक को सौंपी गई, जबकि सवीर कुमार तांती उपाध्यक्ष और कृष्णा तांती को कोषाध्यक्ष बनाया गया

बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता पर जोर देने की सलाह दी। सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य राज केसरी ने कहा, “युवा ही समाज की असली ताकत हैं, हमें एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने “एकता में शक्ति है, पान तांती समाज आगे बढ़े” का नारा लगाया और सामूहिक फोटो सेशन के साथ बैठक का समापन हुआ।

इस अवसर पर राज केसरी, दिनेश दास, भीम तांती, देवाशीष केसरी, महावीर दास,विवेक दास,प्रेमचंद तांती समेत युवा संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!