JLKM की सरायकेला बैठक में संगठन विस्तार का खाका तैयार
तीन शीर्ष नेताओं ने संभाली कमान

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को सरायकेला जिला के भीमखादा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक प्रत्याशी श्री प्रेम मार्डी ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था — सरायकेला जिला इकाई को मज़बूती प्रदान करना, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करना, तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर रणनीति तैयार करना बैठक में जिला समिति, युवा इकाई, पंचायत स्तर के कार्यकर्ता, मंडल और ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों सहित पार्टी के सभी मंचों की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
संगठन के ढांचे को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना
क्षेत्रीय जनसरोकारों पर आधारित जन आंदोलन की योजना
महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में लाना
JLKM की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए गाँव स्तर पर संवाद अभियान चलाना
श्री संजय गोराई (केंद्रीय संगठन मंत्री) ने कहा:
“JLKM का संकल्प है कि झारखंड के हर गाँव तक क्रांति का संदेश पहुँचे और जनसरोकार की राजनीति को मजबूती मिले।”
श्री प्रेम मार्डी (विधायक प्रत्याशी, सरायकेला) ने कहा:
“पार्टी के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर जनता से संवाद करें और JLKM की वैचारिक प्रतिबद्धता को धरातल तक पहुँचाएं।”
श्री नवीन महतो (कोल्हान अध्यक्ष) ने कहा “कोल्हान क्षेत्र JLKM का मज़बूत किला बनेगा, हर पंचायत तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।”बैठक में मुख्य रूप से विशेष रूप से प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो, संजय महतो नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो केंद्रीय संगठन सचिव बिंदेश्वर महतो जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष: मनसा दास युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित महतो इसके अलावा प्रेम महतो, राज महतो, गौरव दास, लक्ष्मण महतो, सरोज कुमार, संदीप सिंह, राहुल कुमार, प्रिंस खत्री, रोहित महतो, संजय महतो, सुमित महतो, शिस्तोपतो महतो, देवाशीष महतो, शत्रुघ्न महतो, खोखन महतो, तारा पद महतो, प्रभांशु महतो समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




