माननीय विधायक जयराम महतो का जमशेदपुर लौहनगरी में होगा भव्य स्वागत JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई ने जमशेदपुर में की महत्वपूर्ण बैठक
JLKM सिर्फ एक राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आज जमशेदपुर में एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा रैली (माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिस्टूपुर) एवम् खुकड़ाडीह (गोडाडीह) में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों पर चर्चा हुई, साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने की रणनीति तय की गई।
“जमशेदपुर बनेगा JLKM का मजबूत गढ़” – संजय गोराई

“केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई ने कहा जमशेदपुर को JLKM संगठन का गढ़ बनाया जाएगा। संगठन को नीचे से ऊपर तक सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। हमें युवाओं को जोड़ना होगा, और जनता के बीच जाकर उनकी आवाज़ बनना होगा।”
उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्रीय स्तर पर लोगों से जुड़ें, उनके मुद्दों को समझें और उन्हें JLKM के उद्देश्यों से अवगत कराएं। श्री गोराई ने यह भी कहा कि JLKM सिर्फ एक राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है जो जनता की असली समस्याओं को लेकर लड़ रहा है।
बैठक में संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को लेकर कई प्रमुख निर्णय लिए गए:
सदस्यता अभियान: पूरे कोल्हान क्षेत्र में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे आम लोग और खासकर युवा संगठन से जुड़ सकें।
जन-जागरण यात्रा: पार्टी द्वारा ‘जन-जागरण यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें गाँव-गाँव जाकर आम जनता से संवाद किया जाएगा और सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
जनसंवाद कार्यक्रम: JLKM द्वारा नियमित जनसंवाद शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ आम लोग अपने मुद्दे, समस्याएँ और सुझाव खुलकर रख सकेंगे।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह
बैठक में कोल्हान प्रमंडल के एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री राजा कालिंदी, श्री रोहित प्रधान, श्री उमेश महतो, श्री सुनील नामता,परमबीर पात्रो जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा

श्री रामप्रसाद महतो ने कहा कि JLKM अब सिर्फ राजनीतिक विकल्प नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से अपील की कि वे एकजुट होकर जन-आंदोलन को मजबूती दें।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे राजा कालिंदी (एससी मोर्चा अध्यक्ष), पूर्वी सिंहभूम नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, रोहित प्रधान, उमेश महतो सुनील नामता, परमबीर पात्रो आदि अन्य कई लोग मौजूद थे
साथ ही बैठक में नए कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित थे शम्भू गोराई उर्फ करण गोराई (बारीडीह), रवि शंकर गोराई (मानगो), भरत गोराई (बारीडिह), जितेन्द्र कुमार (बरीडीह), सुजय घोष (बारीडीह), आकाश रजक (बागुननगर) रोहित गोराई (बिरसानगर), सौरव घटक (गोविंदपुर) विप्लव कुमार चंद्रा (बारीडीह), संटू कुमार (बागुनहातू), प्रसाद कर्माकर (बेको छोटाबाकी) संदीप सिंह (भूईयांडीह) संजय कुमार सेन (बिरसानगर), भागिरथ गोराई (भालूबासा), विजय भगत (बारीडीह), मनोरंजन रविदास (बिरसानगर) बादल प्रमाणिक (बिरसानगर), राजेश कुमार (बिरसानगर)और अमित कुमार (बारीडीह) आदि मौजूद थे



