जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूमराजनीति
केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में समाजसेवी रूपेश गोराई ने थामा JLKM का दामन
माननीय विधायक टाइगर जयराम महतो ने माला पहनाकर किया स्वागत

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूपेश गोराई ने आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय नेता टाइगर जयराम महतो ने उन्हें माला पहनाकर संगठन में शामिल किया और गर्मजोशी से स्वागत किया संगठन की नीतियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा कि JLKM का उद्देश्य झारखंड के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद करना है, और रूपेश गोराई जैसे समाजसेवी के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
रूपेश गोराई ने भी इस अवसर पर कहा कि वे पहले से समाज की सेवा कर रहे थे, अब संगठन के माध्यम से और व्यापक स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




