Uncategorizedजमशेदपुर पूर्वी सिंहभूमराजनीति

माननीय विधायक टाइगर जयराम महतो के आगमन की तैयारी में जुटा JLKM महिला मोर्चा

भानुप्रिया महतो ने दिए सख्त संकेत

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पूर्वी सिंहभूम जिला महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में 13 जुलाई को टाईगर जयराम दा के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता तथा भव्य स्वागत समारोह को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव भानुप्रिया महतो ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष पूनम महतो, महानगर अध्यक्ष सुलोचना महतो, प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो, समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए  जिम्मेदारियां अलग-अलग टीमों को सौंपी गई।

इस अवसर पर भानुप्रिया महतो ने कहा कि

> “JLKM महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है। महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिल रही है। टाईगर जयराम दा हमारे आदर्श नेता हैं, जिनके स्वागत में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम में संगठन के मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की तथा कहा कि

>“हमारा लक्ष्य है कार्यक्रम को इतनी भव्यता देना कि आने वाले समय में JLKM महिला मोर्चा की मिसाल दी जाए।”

बैठक के बाद सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कार्यक्रम में लाने का निर्णय लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!