क्राइमजमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम

छोटा गोविंदपुर में स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा का अपहरण

7 जुलाई की सुबह 8 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर से स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने इसकी लिखित जानकारी परसुडीह थाने पर जाकर दी है. परसुडीह थाने में घटना के संबंध में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है.

सरदार बल्लव भाई पटेल स्कूल की है छात्रा

नाबालिग छात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वह छोटा गोविंदपुर के सरदार बल्लव भाई पटेल हाई स्कूल में पढ़ती थी. 7 जुलाई की सुबह 8 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. इस बीच ही उसका अपहरण कर लिया गया.

मोबाइल घारक को बनाया गया है आरोपी

अपहरण की घटना में मोबाइल धारक 9621327148, 9264466065 और 9335839776 को आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक पर लगा रखा है और उसके हिसाब से ही आरोपी की टोह ले रही है.

परिजनों को आरोपी की जानकारी नहीं

घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों को आरोपी की जानकारी नहीं है. किसी तरह से उन्हें मोबाइल नंबर आरोपी का मिला है और पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. घटना के बाद से परिवार के लोग खासा परेशान हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!