प्रेम नगर हाता में सड़क किनारे तड़पते घायल को देख जिला परिषद सूरज मंडल बने ‘फरिश्ता’
घायल को अपनी गोद में उठाकर पहुँचाया अस्पताल

पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत प्रेम नगर हाता में उस वक्त मानवीयता का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला, जब सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सामरसाई निवासी एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।
स्थानीय लोगों में भय और अफरातफरी का माहौल था। कई लोग बस तमाशबीन बने देख रहे थे। उसी दौरान शौर्य यात्रा समिति के सदस्य अनुपम बिस्वास ने तत्परता दिखाते हुए यह सूचना जिला परिषद श्री सूरज मंडल जी को दी।
जिला परिषद सूरज मंडल बने ‘फरिश्ता’
खबर सुनते ही सूरज मंडल जी ने किसी भी प्रकार की देरी न करते हुए समिति के सदस्यों रोहित गुप्ता व उदय मंडल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर उसका हाल जाना।
एंबुलेंस से लगातार कई प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने पर सूरज मंडल जी ने एक पल भी न गँवाते हुए घायल को अपनी गोद में उठा लिया।

मोटरसाइकिल पर बिठाकर तारा सेवा सदन हॉस्पिटल, हाता पहुँचाया। अस्पताल पहुँचकर स्वयं इलाज शुरू करवाया और फिर घायल के परिवार को भी सूचना दी।



