
चक्रधरपुर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के शर्मा बस्ती में पेयजल संकट को दूर करने के लिए चापानल की व्यवस्था हेतु चक्रधरपुर रेलवे भूमि पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की मांग की गई।

रेलवे विभागीय अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आदित्यपुर नगर निगम से ऑनलाइन आवेदन आने के बाद एक सप्ताह के भीतर NOC जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, रूपेश गोराई ,उमेश महतो, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, राज महतो, जिला अध्यक्ष करण महतो, लक्ष्मण महतो एवं महिला संगठन की कार्यकर्ता बहनें मौजूद थीं।



