LBSM कॉलेज में आजसू छात्र संघ की नई कमेटी का गठन
दीपक पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन

LBSM कॉलेज में आजसू छात्र संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र संघ प्रबंधक सह युवा आजसू नेता दीपक पांडेय शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और छात्र हित में सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया।दीपक पांडेय ने कहा कि आजसू छात्र संघ अब पूरे कोल्हान में टीम बनाने जा रही है और लगभग सभी महाविद्यालयों में छात्र आजसू से जुड़ेंगे। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति कुमारी ने की और संचालन सोनू कुमार ने किया। इस अवसर पर छात्र संघ की ओर से महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कई मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई।
📜 प्रमुख मांगें
कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता
शौचालय की नियमित सफाई
कॉलेज गेट पर गार्ड की नियुक्ति
डिग्री छात्रों के पहचान पत्र जारी करना
छात्र संघ चुनाव प्रस्ताव को कोल्हान विश्वविद्यालय तक भेजना
🏛️ गठित कमेटी इस प्रकार है
प्रभारी – कन्हैया प्रसाद
अध्यक्ष – सोनू कुमार
महासचिव – चंदन कुमार पात्रो
वरीय उपाध्यक्ष – ईशा कुमारी, नीरज कुमार
उपाध्यक्ष – आकाश कुमार, अंशु कुमार साहू, ज्योति कुमारी शर्मा
सचिव – अनुष्का कुमारी, अंकित कुमार, निधि मिश्रा
मीडिया प्रभारी – पायल कुमारी कोषाध्यक्ष – सना परवीन सदस्य – ज्योति कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहेंगे और महाविद्यालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे।




