जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम
HELPING HANDS द्वारा जन्माष्टमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
बच्चों की प्रस्तुतियों से भक्ति में रंगा जन्माष्टमी उत्स

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर BAGBERA HELPING HANDS के बैनर तले एक भव्य राधा–कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर नन्हें-मुन्नों ने राधा और कृष्ण के रूप में सजकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

मंच पर बच्चों की झांकी और प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को दिव्य और भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंडस के अध्यक्ष राम पात्रों बस्तीवासी समेत क्षेत्र के अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं।



