शहीदों को नमन, 15 अगस्त पर नेताओं और समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं”
स्वतंत्रता दिवस पर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं

जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल: 15 अगस्त शहीदों के बलिदान को याद कर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का दिन है।

इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी संतोष कुमार सा इलेक्ट्रॉनिक्स स्वतंत्रता दिवस जिम्मेदारी का दिन है, हमें शिक्षा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
हेल्पिंग हैंड के अध्यक्ष राम पात्रों: समाज सेवा ही असली राष्ट्र सेवा है और जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़े रहना चाहिए।
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बाबू तांती: आज़ादी हमारे पूर्वजों की एकजुटता और त्याग का परिणाम है, जिसे आपसी भाईचारे और सौहार्द से बनाए रखना होगा।
कमेंटेटर प्रभास कुमार: युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर शिक्षा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

जिला महासचिव, झारखंड मजदूर यूनियन, सनत सिंह सरदार: स्वतंत्रता दिवस प्रेरणा देता है कि हम ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव से देश की प्रगति में योगदान दें।

सामाजिक कार्यकर्ता उमाकांत दंडपाट: आज़ादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है; हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाना चाहिए।



