भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) ने आज जिला मुख्यालय में उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और श्रम अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु नई पहल

सरायकेला-खरसावां, झारखंड – मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नए संगठन, भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS), का गठन किया गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले इस संघ ने आज उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और श्रम अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि BKMS का गठन ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 के तहत किया गया है और इसे पंजीकरण संख्या 358/2025 प्राप्त हो चुकी है। संगठन का मुख्य लक्ष्य जिले के सभी उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के लिए अधिकार, सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित कराना है
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें केंद्रीय उपाध्यक्ष सुश्री बेबी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, केंद्रीय संगठन सचिव विद्येश्वर महतो, पूर्व प्रत्याशी प्रेम मांड़ी, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो महिला मोर्चा प्रतिनिधि एवं केंद्रीय सचिव सोनामनी मांड़ी, अनीता मांड़ी और सविता महतो शामिल थीं।



