आदित्यपुरलोकल न्यूज़

एस टाइप में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा इस्कॉन का श्रीकृष्ण टेम्पल

पंडाल का निर्माण कार्य जारी

आदित्यपुर-आदित्यपुर के एस टाइप स्थित सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल में इस वार्ड इस्कॉन का श्रीकृष्ण टेम्पल की छवि श्रद्धालुओं को लुभाएगी. पंडाल का निर्माण कार्य जारी है. बता दें कमेटी ने विश्व के सबसे बड़े श्रीकृष्ण भगवान का मंदिर” पश्चिम बंगाल के नादिया डिस्टिक में अवस्थित इस्कॉन टेंपल जो मायापुर में स्थित है का निर्माण करा रहा है. उसी मंदिर को संपूर्ण रूप से पंडाल स्वरूप एस टाइप आदित्यपुर दुर्गा पूजा मैदान में बनाया जा रहा है.आज इसकी जानकारी दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने दी. एस टाइप दुर्गा पूजा कमेटी के क्लब का नाम सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब है जिसके मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, संरक्षक विमल सिंह, बॉबी सिंह, विनोद सिंह, छोटे सिंह, चंदन सिंह आदि हैं. जबकि अध्यक्ष बबलू सिंह, उपाध्यक्ष भोला सिंह, राणा सिंह, पूजा इंचार्ज चिंटू सिंह, सचिव विक्की सिंह, नीरू सिंह, सोनू खान, मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव पांडे, केंद्रीय कमेटी के सदस्य नंदन राजा, संजीव सिंह, चंदू सिंह, बबुआ सिंह, सुधीर कुमार, प्रवीण सिंह, छोटू सिंह, मिथिलेश जी, दिनेश कुमार, गोरा दा, श्याम कुमार बंटी, मुन्ना सिंह, प्रकाश मेहता, राजेश कुमार, चाचा चौधरी, डॉ राजेश, राजा घोष, हेमंत ठाकुर, केसरी अमोद कुमार, सुभाष कुमार, बुद्धेश्वर महतो आदि मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!