राज्यसरकारी नौकरी

जेएसएससी ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य का संशोधित रिजल्ट जारी किया

संशोधित परिणाम में 6667 पद रहे रिक्त, जेएसएससी ने बदला रिजल्ट

राँची। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है।

पूर्व में प्रकाशित रिजल्ट को रद्द करते हुए नए रिजल्ट में 484 अभ्यर्थी कम हो गए हैं। संशोधित परिणाम में कुल 4333 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि पहले प्रकाशित परिणाम में 4817 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

यह परीक्षा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 11000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन परिणाम में केवल 4333 उम्मीदवार सफल हुए। इस तरह अभी भी 6667 पद रिक्त रह गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!