जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम

टाटा स्टील UISL वाटर वर्क्स में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

विधि-विधान से सम्पन्न हुई विश्वकर्मा पूजा

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम टाटा स्टील UISL वाटर वर्क्स प्लांट परिसर में मंगलवार को विधिवत तरीके से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे संयंत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कर्मचारियों ने मिलकर पूजा-अर्चना की।

पूजा में प्लांट के फोरमैन अशोक कुमार, मनोज पांडेय, यूसीएम प्रशांत बाजपेयी, जितेंद्र मिश्रा, अर्जुन कुमार सिंह, जगदीश कुमार, बी.के. झा, बी.पी. केशरी, अंकित शर्मा, गणेश और रवि पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यस्थल की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयंत्र में विशेष प्रसाद और भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसे आपसी सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करने वाला पर्व बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!