आदित्यपुर

सतबोहनी में दुर्गा पूजा समिति ने पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडु को किया सम्मानित

रावण दहन में उमड़ी भीड़, आतिशबाज़ी से गूंजा आसमान

आदित्यपुर  : विजयादशमी के पावन अवसर पर स्थानीय श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य समारोह में इस बार उत्सव और श्रद्धा का संगम देखने को मिला।

पूजा पंडाल की भव्य सजावट, माता रानी की मनमोहक प्रतिमा और रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी।

गुरुवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडु का समिति की ओर से शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि “दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखने का माध्यम है।”

समारोह में समिति के संरक्षक मधुसूदन मुखी, देवाशीष महतो, उत्तम पात्रों, आलोक सिन्हा, नंदू मुखी, विमल मुखी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच से बार-बार यही संदेश गूंजा कि दुर्गा पूजा जैसी परंपराएँ समाज को जोड़ती हैं, बाँटती नहीं।

पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं की प्रस्तुति ने समा बाँध दिया। वहीं, रावण दहन का दृश्य हजारों दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!