
नयी दिल्ली :यदि आप रोजाना पेपर कप में चाय या कॉफी पीते हैं, तो यह आदत आपको कैंसर और हार्मोन संबंधी गंभीर बीमारी की तरफ धकेल रही है। यही नहीं, यह नर्वस सिस्टम पर भी सीधा खतरा बढ़ा रही है। आईआईटी खड़गपुर की ताजा रिसर्च में इसकी पुष्टि हुई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्म पेय को डिस्पोजेबल पेपर कप में डालने पर कप की अंदरूनी प्लास्टिक कोटिंग मात्र 15 मिनट में 25,000 माइक्रो प्लास्टिक कण छोड़ देती है। इसका मतलब जो व्यक्ति रोज तीन कप चाय पीता है वह हर दिन 75,000 सूक्ष्म प्लास्टिक कण निगल रहा है। ये आंखों से न दिखने वाले कण शरीर में जमा होकर कैंसर, हार्मोनल डिसआर्डर और नर्वस सिस्टम डैमेज जैसे बड़े खतरे पैदा कर सकते हैं।
इस शोध के सामने आने के बाद भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे कुल्हड़, स्टील या चीनी के कप का ज्यादा उपयोग करें।


