राजस्थानसराईकेला खरसावा

फूलकी महतो के उतरते ही बदला चुनावी गणित

वार्ड 2 की सियासत में बड़ा उलटफेर

वार्ड संख्या 2 में चुनावी माहौल अचानक गरमा गया है। महिला प्रत्याशी फूलकी महतो की एंट्री ने न सिर्फ मुकाबले को रोचक बना दिया है, बल्कि बाकी प्रत्याशियों की नींद भी उड़ा दी है। राजनीतिक गलियारों में अब सिर्फ एक ही चर्चा है—फूलकी महतो।

जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और साफ़-सुथरी छवि उन्हें अलग पहचान दिला रही है। वार्डवासी मानते हैं कि यह चुनाव खोखले वादों से आगे बढ़कर अब काम, ईमानदारी और भरोसे का बन चुका है, जहां फूलकी महतो एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही हैं।

फूलकी महतो का कहना है—

“मेरा उद्देश्य जीत से ज्यादा वार्ड 2 का विकास और सम्मान है।”

लगातार जनसंपर्क, महिलाओं और युवाओं का खुला समर्थन यह साफ इशारा कर रहा है कि मुकाबला अब आसान नहीं रहा। कई प्रत्याशियों के लिए यह चुनाव सीधी परीक्षा बन गया है। वार्ड 2 में बदलाव की सुगबुगाहट अब लहर में तब्दील होती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!