जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर में बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, 2 युवकों की मौत

जमशेदपुर के बिरसानगर में बुधवार की शाम एक अनियंत्रित बुलेट बेकाबू होकर सड़क पर गिर गयी। इस सड़क दुर्घटना में बुलेट पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये

जमशेदपुर के बिरसानगर में बुधवार की शाम एक अनियंत्रित बुलेट बेकाबू होकर सड़क पर गिर गयी। इस सड़क दुर्घटना में बुलेट पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गयी। यह सड़क दुर्घटना बिरसानगर के जोन नंबर-1 में घटी। मृतकों में बुलेट सवार भूषण कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय गोलू मुंडा और बिरसानगर जोन नंबर-2 बी निवासी 28 वर्षीय बिट्टू शांडिल्य शामिल हैं। दूसरी ओर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घरवाले एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल था। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के परिचित समेत बारीडीह मुखी समाज के मुखिया सन्नी मुखी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। सन्नी के अनुसार, दोनों युवक बुलेट पर सवार थे। इसी क्रम में बुलेट बेकाबू होकर सड़क पर गिर गयी, जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गयी। जिसके बाद दोनों के शव को अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है। गुरुवार को दोनों युवकों का अंतम संस्कार किया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!