राज्यसराईकेला खरसावा

शहीद रतिलाल महतो की समाधि स्थल पर दिखा राजनीतिक दलों का दिखावा, जे एल के एम केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई की नेतृत्व में हुई सफाई

व्हाइट टीम की प्रतिनिधिमंडल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शहीद रतिलाल महतो की प्रतिमा और समाधि स्थल की विधिवत सफाई की। इसके बाद, उन्होंने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माला पहनाई।

जे एल के एम केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई की नेतृत्व में हुई सफाई

शहीद रतिलाल महतो की समाधि स्थल पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि, कई दलों पर शहीद के सम्मान के नाम पर दिखावा करने के आरोप लग रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई नेता आए, बिना समाधि स्थल की साफ-सफाई किए, शहीद की प्रतिमा पर माला चढ़ाई और तुरंत ही वहां से चले गए।

शहीद रतिलाल महतो की समाधि स्थल पर दिखा राजनीतिक दलों का दिखावा

इस घटनाक्रम के विपरीत, जे एल के एम केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में कोल्हान व्हाइट टीम की एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकर्ताओं के  समूह ने शहीद रतिलाल महतो की प्रतिमा और समाधि स्थल की विधिवत सफाई की। इसके बाद, उन्होंने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माला पहनाई।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री गोराई ने कहा है कि, “शहीद रतिलाल महतो ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल इसे केवल एक राजनीतिक अवसर के रूप में देखते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं था, बल्कि उनके बलिदान और आदर्शों को याद रखना और उन्हें आगे बढ़ाना भी है।”

इस घटना ने शहीद रतिलाल महतो के नाम पर राजनीतिक दलों के दिखावे को उजागर कर दिया है। वहीं, श्री गोराई और उनकी टीम द्वारा की गई सफाई और श्रद्धांजलि अर्पित करने की पहल को लोगों ने सराहा है। इससे यह संदेश गया है कि शहीदों का सम्मान केवल राजनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि सच्ची भावना और कर्म से किया जाना चाहिए।
इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, सक्रिय सदस्य धीरेन महतो राज महतो प्रफुल्ल महत्व आकाश महतो ब्रिज जमुदा राम महतो मनोज महतो लालू महतो महेश्वर महतो और भी समस्त साथी गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!