ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए राजनीतिक दल, JLKM नेता संजय गोराई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बिजली संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती पर सर्वदलीय विरोध
बिजली विभाग को अल्टीमेटम, जल्द समाधान की मांग
आदित्यपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 3 में लगातार जारी बिजली संकट और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ आज ग्रामीणों ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा। इस पहल को समर्थन देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाई और ग्रामीणों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।

इस अवसर पर JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने कहा,
“यदि बिजली विभाग ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेता है, तो JLKM आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगा इस सर्वदलीय बैठक में भाजपा नेता अशोक सिंह, झामुमो नेता बंकिम चौधरी, समाजसेवी भगवान सिंह, अनिल प्रसाद, बुलेट सिंह, रूपेश गोराई, के.एन. यादव, महेंद्र महतो, पंकज सिंह, और शत्रुघ्न समेत अनेक गणमान्य ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।



