जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम
गलत तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाले 172 लाभुकों पर केस
गालुडीह थाना क्षेत्र में रहने वाले 172 लाभुकों पर गलत तरीके से मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने का आरोप
जमशेदपुर : जिले के गालुडीह थाना क्षेत्र में रहने वाले 172 लाभुकों पर गलत तरीके से मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला हेंदलजुड़ी ग्राम पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव मंगल टुडू के बयान पर दर्ज किया गया है.
हेंदलजुड़ी पंचायत का है मामला
गलत तरीके से रुपये निकासी करने का मामला घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत क्षेत्र की है. मामला दर्ज होने के बाद इंसपेक्टर बीएन सिंह को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. गौरतलब है कि इस तरह का मामला डीसी के आदेश पर ही दर्ज होता है. हेंदलजुड़ी का मामला पहले से ही सुर्खियों में था.
इन्हें बनाया गया है आरोपी
आरोपियों में सलेहा खातुन, अबदुलान निशा, शताबुल आलम, नूरजवी, इशरत जहां, ताइफुन निशा, सुरेजा, मुशर्रफ अली, अजमीरा खातुन, सानिया अंजुम, मोतीन, फजलिद्दीन, मुन्नी बेगम, इस्लामुद्दीन, हशिम, हसीना खातुन, शकावा खातुन, संजिला बेगन, नुरेशा, पर्याजुन निशा, हमीदा खातुन, सुफिया बेगम, ताइफुन निशा समेत 172 शामिल शामिल हैं.
पता दिया है पश्चिम बंगाल का
सभी आरोपियों ने अपना पता पश्चिम बंगाल के उत्तर दीनाजपुर का दिया है. इनपर बाहर का पता से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने का आरोप है. कुछ लोगों ने तो गालुडीह का भी पता दिया है, लेकिन गालुडीह में वे कहां रहते हैं उसका जिक्र बिल्कुल ही नहीं किया गया है. केस होने के बाद पुलिस की परेशानी यह है कि आखिर अनजान और बेनाम लोगों को कहां ढूंढेगी?




