आदित्यपुर

JLKM की बैठक में जनता का दर्द छलका, पानी की समस्या पर संजय गोराई का बड़ा ऐलान

समस्या का निदान करना हमारा कर्तव्य

जमशेदपुर/आदित्यपुर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आज केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई के नेतृत्व में शर्मा बस्ती, आदित्यपुर में एक महत्वपूर्ण पॉकेट बैठक आयोजित की बैठक में ग्रामीणों ने JLKM का आत्मीय स्वागत किया और बड़ी संख्या में युवाओं ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताते हुए JLKM को मजबूत करने का संकल्प लिया।

💧 पानी की समस्या बनी मुख्य मुद्दा

हालांकि, जैसे ही जन-संवाद शुरू हुआ, स्थानीय लोगों ने अपनी सबसे बड़ी समस्या को सामने रखा। उन्होंने बताया कि बस्ती में आज भी पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। महिलाएं और बच्चे कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

JLKM ने दिया भरोसा

केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई जी ने इस गंभीर समस्या को सुनने के बाद कहा,

> “हम जानते हैं कि यह इलाका रेलवे जमीन पर बसा है, जिससे कुछ कानूनी अड़चनें हैं, लेकिन मानवता के आधार पर हर हाल में पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। JLKM जनता की पार्टी है और जनता का दर्द हमारा कर्तव्य है। हम इसे जल्द ही प्रशासन तक पहुँचाएंगे।”

बैठक में केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, रूपेश गोराई, गौरव दास, लक्ष्मण महतो, राहुल चौधरी, रविन्द्र राय, रोहित महतो, संदीप सिंह, देवराज गौतम समेत संगठन के कई अन्य साथी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!