आदित्यपुरसराईकेला खरसावा

TUFF SEAL कम्पनी के खिलाफ JLKM का आंदोलन सफल, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा

JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई के नेतृत्व में यह वार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित TUFF SEAL कम्पनी में कार्यरत मजदूर जोगेन गोराई की कार्यस्थल पर आकस्मिक मृत्यु हो जाने के उपरांत झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) द्वारा चलाया गया आंदोलन अंततः सफल सिद्ध हुआ।

JLKM ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए लगातार धरना, प्रदर्शन और कम्पनी प्रबंधन से वार्ता का सिलसिला जारी रखा। इस निरंतर दबाव के फलस्वरूप कम्पनी प्रबंधन को अंततः झुकना पड़ा और मृतक के परिजनों को निम्नलिखित सहायता देने पर सहमति बनी:

🔹 मुआवजा राशि:

कुल ₹12,00,000 की आर्थिक सहायता दो चेक के माध्यम से:

₹5 लाख का एक चेक

₹7 लाख का दूसरा चेक

अंतिम संस्कार हेतु40,000 नगद राशि

🔹 अन्य सहमति बिंदु:

मृतक के परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा।

मृतक के बच्चों की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा निःशुल्क रहेगी।

JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई के नेतृत्व में यह वार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर श्री संजय गोराई ने कहा:

> “यह JLKM की दृढ़ता, प्रेम और एकजुटता की जीत है। हमारा संगठन सदैव शोषित मजदूरों की आवाज़ बनेगा।
जब तक मजदूर संगठित रहेंगे, उन्हें उनका हक़ अवश्य मिलेगा।

सरायकेला के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रेम मार्डी ने कहा:

> “मजदूरों के अधिकारों की यह लड़ाई केवल जोगेन गोराई के परिवार तक सीमित नहीं है,
बल्कि झारखंड के हर मजदूर के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है।
JLKM हमेशा हर पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”

इस सफल वार्ता एवं मुआवजा प्रक्रिया में JLKM के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी, केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, उमेश, गौरव दास, रूपेश गोराई, लक्ष्मण महतो, रोहित कुमार, ऋतिक, नायक, प्रिंस, कत्री, चंदन, सरदार, भोला, हॉर्न, महतो, भोला गोप, सरोज, रोहित महतो, हीरा मार्डी, अभिषेक नायक, मैश, सरदार, निखिल कुमार, बादल कर्मकार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!