जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम

हाता-तीरिंग NH220 सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा,

ज़िला परिषद सूरज मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन

पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता-तीरिंग राष्ट्रीय राजमार्ग NH220 की हालत बद से बदतर हो चुकी है। हाता से तीरिंग के बीच सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों की वजह से सड़क पर दुर्घटनाएं होना अब दैनिक दिनचर्या बन गई है

विशेषकर हाता चौक, हाता पुलिया, हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन, मुबारक बस्ती, हनुमान मंदिर बाजार, ओडिशा रोड, नागा इमली पेड़, नागा फील्ड एवं दारूसाई जैसे स्थानों पर आये दिन वाहन चालकों के हाथ-पैर तुड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं।इसी को लेकर पोटका के माननीय जिला परिषद श्री सूरज मंडल के नेतृत्व में हाता पुलिया के पास स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के गड्ढों को प्रशासन के सामने उजागर किया।

इस प्रदर्शन में शौर्य यात्रा समिति के अमृत गोप, दिनेश कर, माना गोप, शुभम साहू, घनशयाम मंडल, आस्तिक गोप, छटन मंडल, उत्तम मोदक, देवाशीष दे, उदय मंडल, राहुल गोप, रमेश मोदक, उज्ज्वल दे, देव प्रामाणिक, शुभाशीष राणा, कौशिक दास, बदल मंडल सहित दर्जनों युवा शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की और चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!