शर्मा बस्ती में पेयजल संकट पर JLKM केंद्रीय मंत्री पहुंचे, जल्द समाधान का वादा
केद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने दिया आश्वासन जल्द मिलेगा पानी

आदित्यपुर: शर्मा बस्ती में लंबे समय से जारी पानी संकट को लेकर स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन मंत्री श्री संजय गोराई के समक्ष रखी। लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति बाधित रहने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
संजय गोराई ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संबंधित विभाग के समक्ष तत्काल उठाया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल मिल सके।
इस दौरान कई स्थानीय लोग और संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने केंद्रीय संगठन मंत्री के हस्तक्षेप पर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अब समस्या का स्थायी समाधान होगा।
केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान महतो परमवीर पात्रों गौरव दास लक्ष्मण महतो और गण्मान्य लोग उपस्थित थे




