Uncategorizedआदित्यपुर

जेएलकेएम ने मेटाफैब कंपनी का किया घेराव

घायल मजदूर को मुआवजा और मजदूर शोषण रोकने की मांग

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने बुधवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित मेटाफैब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का घेराव किया। संगठन ने एक घायल मजदूर को मुआवजा देने, मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने और शोषण रोकने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्यासी प्रेम मार्डी ने कहा कि

> “झारखंडियों का औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर शोषण हो रहा है। अगर कंपनियां सरकार द्वारा तय मानकों का पालन करतीं, तो हमें रोज़-रोज़ शिकायतें और आंदोलन करने की नौबत नहीं आती। हम मजदूरों के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हक नहीं मिल जाता।”

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की ज्यादातर कंपनियों में मजदूरों को न तो न्यूनतम मजदूरी मिलती है, न वेतन में समय पर वृद्धि होती है। कार्यस्थल पर सुरक्षा का भी अभाव है, जिससे मजदूर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन मुआवजा देने में भी टालमटोल करता है।

JLKM का यह आंदोलन अब औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है। उद्यमियों में संगठन की सक्रियता को लेकर डर और दबाव का माहौल है, लेकिन संगठन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल मजदूरों को न्याय दिलाना है।

प्रेम मार्डी ने स्पष्ट किया कि

> “हम किसी कंपनी के विरोध में नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकार और सम्मान के समर्थन में खड़े हैं। अगर कंपनियां श्रम कानूनों का पालन करें, तो न हमें आंदोलन करना पड़ेगा,न घेराव।”

JLKM ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घायल मजदूर को मुआवजा और अन्य श्रमिकों को उनका हक नहीं मिला, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!