
वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली केंद्रीय संगठन मंत्री jbkss (मजदूर नेता) संजय गोराई के नेतृत्व में काण्ड्रा से बिस्टुपुर चौक होते हुए उलीडीह स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल तक निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से —
मजदूर नेता उमेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी, कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, केंद्रीय सचिव विद्येश्वर महतो, एससी मोर्चा मनसा दास,जिला अध्यक्ष गौरव दास, नवीन गोराई, रूपेश गोराई, गौरव दास राहुल, लक्ष्मण महतो, राहुल चौधरी, रोहित महतो, प्रिंस खत्री, चंदन सिंह, होरेन महतो सहित बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए।
JLKM पार्टी प्रारंभ से ही औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के हित में संघर्षरत रही है, और संगठन का अब तक कोई भी आंदोलन असफल नहीं रहा है। संजय गोराई ने स्पष्ट कहा कि अब उन्हें JLKM का पूर्ण समर्थन प्राप्त है, ऐसे में औद्योगिक प्रबंधन एवं पदाधिकारियों को चेतावनी दी जाती है कि JLKM को नया या कमज़ोर समझने की भूल न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। JLKM एक विचारधारा है, जो श्रमिकों की आवाज़ बन चुकी है।


