लोकल न्यूज़सराईकेला खरसावा
स्वतंत्रता दिवस से पहले गम्हरिया में सख्त वाहन जांच, आधा दर्जन से अधिक बाइक जब्त
कम उम्र के बच्चों को बाइक न दें, नियम तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत: कुणाल कुमार

गम्हरिया: इंस्पेक्टर की अगुवाई में गम्हरिया पुलिस ने मंगलवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कागजात और हेलमेट की जांच की गई। अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक बाइक जब्त कीं।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए यह चेकिंग अभियान तेज किया गया है। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सभी चालक कागजात साथ रखें और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया कि कम उम्र के बच्चों को सड़क पर बाइक चलाने की अनुमति न दें।



