बादशाह खान और अंडा उर्फ विष्णु को गिरफ्तार देशी पिस्टल, मैंगजीन समेत गोली बरामद
5000 में पिस्तौल सौदा, पुलिस ने पकड़ा

जमशेदपुर : अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार बादशाह खान और अंडा को जेल भेजने के पहले जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से प्रेसवार्ता की गई. इस दौरान बताया गया कि अंडा ने ही बादशाह खान को 5000 रुपये में हथियार बेचा था. कीताडीह ग्वाला पट्टी का रहने वाला अंडा उर्फ विष्णु के बारे में पुलिस का कहना है कि वह बिहार से हथियार लाकर जमशेदपुर में बेचने का काम करता था.
गुप्त सूचना पर की गई थी छापेमारी
बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के रेलवे हाई स्कूल के पास कुछ लोग हथियार लेकर बैठे हुए हैं और अपराध की योजना बना रहे हैं. इसके बाद टीम के साथ छापेमारी की गई. इस बीच अंडा और बादशाह खान पकड़ा गया जबकि दो बदमाश वहां से फरार होने में सफल रहे.
ये हैं फरार
फरार आरोपियों की बात करें तो बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर का पोपो बच्चा और पंकज उर्फ गोलू शामिल है. घटना के समय चार बदमाश अपराध की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस के हाथ दो ही चढ़े थे.
ये हुआ बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, मैंगजीन समेत एक पीस लोडेड गोली भी बरामद किया गया है.
अंडा को रिमांड पर लेगी पुलिस
सिटी एसपी का कहना है कि फिलहाल गिरफ्तार कर बादशाह और अंडा को जेल भेज दिया गया है, लेकिन पुलिस अंडा को रिमांड पर लेने की योजना बना रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर वह बिहार में कहां से हथियार लेकर आता है.
जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बादशाह खान और अंडा उर्फ विष्णु शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी।


