राज्य

झारखंड बोर्ड परीक्षा में बिना पैन नंबर के परीक्षा नहीं दे सकेंगे विद्यार्थी, 2026 से होगा लागू

पैन के अलावा यू-डायस प्लस कोड भी अनिवार्य

जमशेदपुर: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए पैन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने आदेश जारी किया है। यह नियम 2026 से लागू होगा। सरकारी आदेश की जानकारी जैक सचिव को पत्र भेजकर दी गई है।

पैन के अलावा यू-डायस प्लस कोड भी अनिवार्य

नए आदेश के अनुसार, यू-डायस प्लस कोड भी अनिवार्य होगा। इस कदम से छात्रों के डेटा की सटीकता सुनिश्चित होगी और फर्जी नामांकन पर भी रोक लगेगी।

नई व्यवस्था से छात्रों को होगी सुविधा

झारखंड सरकार की नई व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राओं का विवरण यू-डायस पोर्टल पर अपलोड होगा। इससे न केवल डेटा की पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि छात्र खुद भी अपनी जानकारी आसानी से देख और अपडेट कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!