पूर्वी आयरन कंपनी में मजदूर की संदिग्ध मौत, मुआवज़े पर बवाल
परिजनों से जबरन सिग्नेचर

आदित्यपुर स्थित पूर्वी आयरन कंपनी में काम करने के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। श्रमिक संगठनों और परिजनों ने मृतक परिवार को उचित मुआवज़ा, एक सदस्य को नौकरी तथा उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि प्रदीप नामक व्यक्ति ने कंपनी प्रबंधन से मिलीभगत कर रुपये ले लिए और कम्पनी प्रबंधक मृतक के परिजनों से जबरन उनसे सिग्नेचर करवाए गए। इस संबंध में मृतक परिजनों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई को लिखित आवेदन दिया।
संजय गोराई तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से स्पष्ट कहा कि मृतक परिवार को उचित मुआवज़ा दिया जाए। लेकिन कंपनी प्रबंधक ने सहमति नहीं जताई और उल्टा शव को एंबुलेंस में रखकर परिजनों को सौंप दिया।



