
भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) के मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो का आज कोल्हान आगमन हुआ। इस अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला उपाध्यक्ष करण गोराई ने कोल्हान शेरनी केंद्रीय उपाध्यक्ष (JLKM) बेबी महतो और केद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो BKMS को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अजय कुमार महतो (केंद्रीय अध्यक्ष, BKMS)
मजदूरों की लड़ाई केवल कोल्हान तक सीमित नहीं रहेगी, हम इसे सड़क से संसद तक ले जाएंगे। ठेका प्रथा और मजदूरों के शोषण का अब अंत होगा। BKMS मजदूरों की असली आवाज़ है और हम हर अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे।”
करण गोराई (जिला उपाध्यक्ष, JLKM)
कोल्हान के मजदूर लगातार शोषण झेल रहे हैं। ठेका प्रथा और असुरक्षित कार्यस्थलों ने श्रमिकों का भविष्य संकट में डाल दिया है। हम अजय महतो जी के नेतृत्व में हर मजदूर के हक और सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करेंगे।”
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष करण गोराई, विप्लव चंद्रा, संदीप सिंह, विजय भगत, जगदीश गोराई, संटू कुमार, धारणी गोराई, रविशंकर गोराई, अनूप कुमार पातर और कपूर दास और गणमान्य लोग उपस्थित थे।



