जिला उपाध्यक्ष शम्भू गोराई की पहल – सिदगोड़ा में जनता दरबार का आयोजन
पूर्वी सिंहभूम की समस्याओं के समाधान हेतु JLKM का बड़ा कदम

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री शम्भू गोराई एवं JLKM के अन्य सदस्यों द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यापति नगर काली पूजा मैदान (नियर बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा) में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वी सिंहभूम जिले के आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना है।
जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री शम्भू गोराई ने कहा कि जिले के लोगों की अनेक समस्याएँ वर्षों से अनसुलझी हैं। JLKM लगातार जनता की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 13 जुलाई 2025 को जब JLKM के सुप्रीमो, डूमरी विधायक सह केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम कुमार महतो जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिस्टुपुर में आए थे, तब बड़ी संख्या में जनता ने अपनी समस्याएँ रखीं और कई लोगों ने आवेदन भी सौंपा। इससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के नागरिकों की समस्याएँ गंभीर और व्यापक हैं।
जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शम्भू गोराई ने जिले की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनता दरबार में शामिल होकर अपनी समस्याएँ रखें, ताकि उनका समाधान निकाला जा सके।



