जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूमराजनीतिराज्य

बागुनहातु में निशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन

500 से अधिक लाभार्थी हुए लाभान्वित

बागुनहातु: बागुनहातु आदिवासी समाज सामुदायिक भवन में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत, मां काली संकल्प सेवा समिति और कोल्हान जनशक्ति के संयुक्त प्रयास से निशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। कैंप में उपस्थित लोगों को निशुल्क आई ड्रॉप उपलब्ध कराया गया और मोतियाबिंद के रोगियों का ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम JLKM सह पूर्व विधायक प्रत्याशी शंभू गोराई, सन्नी सामद, विप्लव कुमार चंद्रा, संजू बिरूवा, नरेश मुखी, संटू कुमार, आकाश रजक, सनातन गोराई, संदीप सिंह, अरुण गोराई, दानिश खान, इंदु देवी, पापरी विश्वास, अर्चना शर्मा, शोभा देवी, धीरेन कुमार, मनोरंजन रविदास, आशीष चंद्र, सूरज राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कैंप के आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग के लिए बहुत लाभकारी हैं और आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!