आदित्यपुरक्राइमराज्यलोकल न्यूज़

आदित्यपुर में मानव तस्करी का भंडाफोड़

लड़की को राजस्थान ले जाकर बेचने की कोशिश

आदित्यपुर में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में एक लापता लड़की सीता लोहार को लोन दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर बेचने का आरोप दो लोगों पर लगा है।

आरोपियों की पहचान बास्को नगर की पदमा तांती और शांति नगर निवासी राम के रूप में हुई है। लड़की घर लौटने पर अपनी आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद वार्ड पार्षद अभिजीत महतो और उनकी मां ने आरोपियों को घर बुलाकर पूछताछ की।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मानव तस्करी में संलिप्त महिला और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक का कहना है कि उसने लड़की से शादी की है। इस दावे की भी पुलिस जांच कर रही है। यह मामला मानव तस्करी की गंभीरता को उजागर करता है और ऐसे अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता को दर्शाता है।इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि बंकिम चौधरी, नेता जेएमएम उमाकांत दंडपाट, जेएमएम नेता उत्तम पात्रो सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!