Uncategorized

लखन प्रमाणिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय और प्रदेश टीम का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर, 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) – मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर टीम द्वारा गोलपुरी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्रीमान लखन प्रमाणिक और जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सुमित्रा पांडा ने किया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान गौरव शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील राज चक्रवर्ती, राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) सलमा आगा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जे.पी. सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार मोहम्मद मेराजुद्दीन, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सीमा देवी, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार, झारखंड प्रदेश सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) भारती शर्मा और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित हुए।

इस अवसर पर जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष लखन प्रमाणिक, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमित्रा पांडा, जिला महामंत्री शत्रुघ्न पासवान, जिला मंत्री जय चंद्र तिवारी, जिला प्रमुख राजू गोराई, प्रभारी बहादुर दास, जिला प्रवक्ता आशीष कुमार तिवारी और जिला संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर टीम ने राष्ट्रीय और प्रदेश टीम का मान-सम्मान एवं सेवा-सत्कार कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को बेहतरीन और सराहनीय बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!