आईपीटीए की 388वीं बैठक संपन्न
शिक्षक सम्मान समारोह की समीक्षा और नई कमेटी का गठन

जमशेदपुर, 14 सितम्बर 2025 (रविवार) – भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था आईपीटीए (IPTA) की 388वीं बैठक रविवार को जुबली पार्क, साकची में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से 7 सितम्बर को हुए शिक्षक सम्मान समारोह की समीक्षा की गई। इसके साथ ही झारखंड प्रदेश की नई कमेटी के गठन पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से अपने-अपने दायित्व ग्रहण करने की सहमति दी। निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से माला पहनाकर कार्यभार सौंपा जाएगा। बैठक मेंडॉ. परमानंद मोदी, डॉ. नथुनी सिंह, एस प्रसाद रमेश शर्मा, आनंद गौड, अखिलेश कुमार मोहम्मद ताहिर हुसैन, शाहबाज आलम, शाहिद खान, संजीव श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, श्वेता सिंह, पूजा श्रीवास्तव, किरण पाट पिंगुवा, लक्ष्मण सोरेन, ध्यानचंद माडी, बलराम तांती, राकेश सरदार संतोष कुमार श्रीवास्तव, रिसालत खान डिपजॉल रहमान सुमित कुमार मिश्रा गोलू कुमार मिश्रा धनंजय सिंह, प्रकाश ठाकुर, प्रमोद गुप्ता समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।




