लोकल न्यूज़सराईकेला खरसावा

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित चित्रकला एवं निशुल्क प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित चित्रकला एवं निशुल्क प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला खरसावां की ओर से जिला संयोजक अजित सिंह की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मंच के जिला विचार विभाग प्रमुख रविकांत भगत, विशिष्ट अतिथि संजीव श्रीवास्तव, पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू, संघर्ष वाहिनी प्रमुख विवेक कुमार,युवा नेता अमित सिंह देव, महिला प्रमुख अल्पना कुमारी, पूर्व सैनिक शरदेंदु शेखर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसमें विद्या भारती स्कूल,नव ज्योति विद्या मंदिर, एस एस हाइ स्कूल, आदर्श विकास विद्यालय, वाणी विद्या मंदिर, प्रोजेक्ट गर्ल हाइ स्कूल, के कक्षा 6 से 8 तक चित्रकला एवं कक्षा 9 से 10 के छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने भाग लिया।

चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी का विषय झारखंड का आर्थिक परिदृश्य, झारखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास एवं स्थानीय उत्पादन, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर, स्वदेशी था।

इस प्रतियोगिता के प्रत्येक विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन- तीन सहभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। बाकी के सभी सहभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

दिनांक 17.10.2025 दिन शुक्रवार को दुर्गा पूजा मैदान,गम्हरिया में आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम “एक दिया शहीदों के नाम” के मंच पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर अनिमेष कुमार, राजन साह, दिनेश कुमार, आदर्श दूबे,सोमेन मंडल,पवन कुमार सहयोगी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!