आज़ाद समाज पार्टी का जनाधार बढ़ा — युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
काशिफ़ रज़ा बोले – “हमारी लड़ाई सम्मान और अधिकार की है”

मानगो:आज़ाद समाज पार्टी की एक विशेष बैठक मानगो में उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और युवा वर्ग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पदाधिकारियों ने की, जबकि पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम और चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ के मिशन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा पर आधारित राजनीति की दिशा में कार्य कर रही है। यह पार्टी उन सभी वर्गों की आवाज़ है जिन्हें लंबे समय से हाशिए पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जागरूक बनें और संविधान द्वारा मिले अधिकारों की रक्षा करें।

बैठक के दौरान स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बेरोजगारी, शिक्षा और सामाजिक भेदभाव जैसे विषयों पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया
कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम जिला उपाध्यक्ष मो .फैयाज और मो.रशीद खान सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और बुद्धिजीवी शामिल हुए। उपस्थित जनों ने पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। अंत में “जय भीम, जय संविधान, जय आज़ाद समाज पार्टी” के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल गूंज उठा, जिससे उपस्थित जनसमूह में जोश और एकजुटता की भावना का संचार हुआ।


