रूंगटा कंपनी के खिलाफ चाईबासा में उग्र विरोध, मंत्री दीपक बिरूवा के आवास घेराव को लेकर जनाक्रोश
जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने लिया संज्ञान, बोले— “गिरफ्तार युवकों को रिहा किया जाए, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन”

चाईबासा क्षेत्र के लोग अपने हक़ और अधिकारों की मांग को लेकर मंत्री श्रीमान दीपक बिरूवा जी के आवास के घेराव की तैयारी कर रहे थे। इस घेराव को विफल करने के लिए रूंगटा कंपनी द्वारा जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से नया रोड गतिरोध साइन बोर्ड लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।

लेकिन इसी कंपनी की गाड़ियों द्वारा क्षेत्र के आम नागरिकों को आए दिन सड़कों पर चीटियों की तरह कुचले जाने की घटनाओं से जनता में गहरा आक्रोश है।
इसी के विरोध में आज चाईबासा की सड़कों पर हजारों लोग उतर आए हैं। भीड़ ने साफ कहा कि जब तक मंत्री दीपक बिरूवा क्षेत्र में “नो एंट्री” लागू नहीं करेंगे, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने रूंगटा माइंस प्रबंधक की निंदा करते हुए कहा कि—
“यदि गिरफ्तार किए गए युवकों को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो JLKM मजबूरन हस्तक्षेप करना पड़ेगा
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कंपनी की मनमानी और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो।


