बिहारराजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड से 19 स्टार प्रचारकों की घोषणा

जमशेदपुर, 30 अक्टूबर 2025 आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

ने झारखंड इकाई से कुल 19 सक्रिय एवं समर्पित नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में चयनित किया है। यह घोषणा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय काशिफ़ रज़ा जी द्वारा की गई।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष का काशिफ रजा ने कहा कि “झारखंड के कार्यकर्ताओं ने संगठन को जन–जन तक पहुँचाया है।

उनके समर्पण, निष्ठा और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए इन्हें स्टार प्रचारक के रूप में चुना गया है। अब ये साथी बिहार की धरती पर सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की भावना के साथ बदलाव का संदेश लेकर उतरेंगे।”

घोषित स्टार प्रचारकों की सूची —संजय रविराज,प्रभुनाथ बौद्ध,मधुसूदन कुमार,सिराज खान,मुमताज खान,नागमणि रजक,राम कुमार रवि,अजय सिंह चौरसी,अकबर अंसारी,प्रवीण कुमार,गौरव कुमार,सुनील उरांव,अब्दुर्ददा खान,चंदू कुमार,सुहैल अंसारी,समीम अकरम,नाशिक अंसार,फैयाज आलम, राशिद खान

इस घोषणा के बाद झारखंड इकाई में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है। सभी चयनित नेताओं ने अपने–अपने बयान दिए और बिहार चुनाव में पार्टी के मिशन को मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

चयनित नेताओं के विचार —

संजय रविराज ने कहा, “हम बिहार में बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करेंगे।”

प्रभुनाथ बौद्ध बोले, “यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति मेरे समर्पण को और गहरा करती है।”

मधुसूदन कुमार ने कहा, “यह सम्मान नहीं, बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व है।”

सिराज खान बोले, “झारखंड की एकता की मिसाल बिहार में पेश करेंगे।”

मुमताज खान ने कहा, “हम गरीब, मज़दूर और वंचित वर्गों की आवाज़ को मंच देंगे।”

नागमणि रजक बोले, “यह समय सामाजिक न्याय को राजनीतिक हकीकत बनाने का है।”

राम कुमार रवि ने कहा, “हम संविधान की रक्षा और बहुजन की एकता के लिए काम करेंगे।”

अजय सिंह चौरसी बोले, “हम बदलाव की वह लहर लेकर जा रहे हैं जो बिहार की राजनीति को नया आयाम देगी।”

अकबर अंसारी ने कहा, “यह अवसर संगठन के प्रति निष्ठा की नई परीक्षा है।”

प्रवीण कुमार बोले, “हम डॉ. अंबेडकर और कांशीराम जी के विचारों को घर–घर पहुँचाएँगे।”

गौरव कुमार ने कहा, “यह जिम्मेदारी हमारे लिए प्रेरणा है।”

सुनील उरांव बोले, “हम समाज के हर तबके को जोड़ने का प्रयास करेंगे।”

अब्दुर्ददा खान ने कहा, “हमारे संघर्ष की गूंज अब बिहार तक पहुँचेगी।”

चंदू कुमार बोले, “हम युवाओं को राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।”

सुहैल अंसारी ने कहा, “हम समानता और भाईचारे की राजनीति को आगे बढ़ाएँगे।”

शमीम अकरम बोले, “यह संगठन के विश्वास की निशानी है।”

नाशिक अंसार ने कहा, “हम मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

फैयाज आलम बोले, “हमारे विचार ही हमारी ताकत हैं।”

राशिद खान ने कहा, “हमारा लक्ष्य जनजागरण और न्याय की राजनीति को मजबूत करना है।”

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने अंत में कहा कि इन प्रचारकों की भूमिका पार्टी की विचारधारा को बिहार की जनता तक पहुँचाने में अहम होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान, समानता और सामाजिक भाईचारे के संदेश को हर घर तक ले जाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!