झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी ने घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन को दिया समर्थन

घाटशिला : आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रेशखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को अपना समर्थन पत्र दिया.

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से जीताने में सक्रिय योगदान दें.

समर्थन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परवेज़ खालिद. सरायकेला‑खरसावां जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज़ अहमद. पूर्वी सिंहभूम कार्यकारी जिला अध्यक्ष शमीम अकरम. सरायकेला‑खरसावां जिला महासचिव मोहम्मद वसीम अहमद. पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव आफताब अली. सचिव मोहम्मद इस्माइल. शाहिद शकील. भीम भाई. कपाली नगर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अनस.उपस्थित रहे.
समर्थन के बाद सोमेश सोरेन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा.

“आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. यह समर्थन जनहित, सामाजिक और समानता की दिशा में एक सशक्त कदम है. हम सभी मिलकर झारखंड की प्रगति, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं. आपके इस सहयोग से जनआवाज़ और अधिक सशक्त होगी.”
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आज़ाद समाज पार्टी का यह समर्थन उपचुनाव के नतीजों पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है और इसे बहुजन समाज के हित में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है.



